{"_id":"65ecc00e3fdc660f99036bcd","slug":"mandate-was-for-a-stable-and-sustainable-government-in-the-state-congress-will-face-every-situation-agnihotri-una-news-c-93-1-una1002-119285-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में स्थिर टिकाऊ सरकार का था जनादेश, कांग्रेस हर परिस्थिति का करेगी सामना : अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में स्थिर टिकाऊ सरकार का था जनादेश, कांग्रेस हर परिस्थिति का करेगी सामना : अग्निहोत्री
Sun, 10 Mar 2024 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
बोले- कोर्ट के आदेशों के बाद मिला है चिंतपूर्णी मंदिर में प्रसाद योजना को पैसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। प्रदेश में कांग्रेस के छह अयोग्य विधायकों की भूमिका के बाद बिगड़े राजनीतिक समीकरणों पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यहां पर स्थिर टिकाऊ सरकार का जनादेश था। 40 का मेंडेट था। मेंडेट पर हमला हुआ है और हर परिस्थिति का कांग्रेस सामना करेगी।
उन्होंने अंब में वंदे भारत बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रसाद योजना, जिसका श्रीनगर से प्रधानमंत्री ने शुभारंभ किया। यह केंद्र सरकार की योजना थी, जिसे चिंतपूर्णी के लिए इंकार कर दिया था। उसके बाद हम हाईकोर्ट गए। जहां से केंद्र सरकार को निर्देश दिए गए कि मंदिर का पैसा जारी करें। यह बात उपमुख्यमंत्री ने अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने वर्तमान में प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा कि यह जनता के दिए जनादेश पर हमला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर विस्तारीकरण का जो मुद्दा है, वह सारा हिमाचल प्रदेश की सरकार का संचालित कार्यक्रम है। मंदिर के कुल विकास पर शुरुआती दौर में 200 करोड़ रुपये चिंतपूर्णी मंदिर पर खर्च होंगे। पहले हमारा कार्यक्रम था कि मंदिर की वैभवता के लिए काम करें, लेकिन बाद में उसको एक्सटेंड करने का फैसला किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर यह हमारा पहला शक्तिपीठ है, जिसे सबसे पहले प्रसाद योजना में लाया गया है। प्रदेश में और भी मंदिर हैं, लेकिन इस शुरुआत के लिए चिंतपूर्णी मंदिर का चयन किया गया।