फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mand Maini College emerged as the overall winner of the wrestling competition with 29 points.

Una News: 29 अंक के साथ मंड मैनी काॅलेज बना कुश्ती का ओवरआल विजेता

Sun, 05 Oct 2025 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mand Maini College emerged as the overall winner of the wrestling competition with 29 points.
दौलतपुर चौक कालेज में कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी देते हुए निदेशक उच्च शिक्षा व
सोलन दूसरे तो नालागढ़ के छात्र रहे तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में दो दिवसीय कुश्ती (पुरुष) प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। इसमें निदेशक उच्च शिक्षा विभाग डॉ. अमरजीत शर्मा मुख्यातिथि रहे। प्रतियोगिता में ओवरआल विजेता के रूप में तीसरे पायदान पर 13 अंक के साथ राजकीय महाविद्यालय सोलन, दूसरे पायदान पर 16 अंक के साथ राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ व पहले स्थान पर विनर 29 अंक के साथ एफडीपीडीएस मंड मैनी के खिलाड़ी रहे। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने निदेशक अमरजीत शर्मा का स्वागत किया और छात्रों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुनील रयात ने इन मैचों के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई। डॉ. अमरजीत शर्मा ने कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। खेलों से जीवन में अनुशासन और दिमाग तेज होता है। युवा मोबाइल छोड़ खेल मैदान में खेलों को खेलें और नशे से भी दूर रहे।

ये रहे विजेता
57 किलो वर्ग में कार्तिकेय को स्वर्ण, तीसा के रमेश को रजत व सोलन के दीपक को कांस्य, 61 किलो वर्ग में मंड मैनी के दीपक को स्वर्ण, सोलन के राहुल को रजत, अभय ठाकुर बिलासपुर को कांस्य, 65 किलो में गौतम काॅलेज के विजय को स्वर्ण, मंड मैनी काॅलेज के डिंपल को रजत व नालागढ़ काॅलेज के हरिहर को कांस्य, 70 किलो में अजय ठाकुर नालागढ़ को स्वर्ण, मंड मैनी काॅलेज के आकाश कश्यप को रजत, ढलियारा के हिमांशु को कांस्य, 74 किलो में मंड मैनी के अंकुश को स्वर्ण, ठियोग के आकाश को रजत, नूरपुर के रमनदीप को कांस्य, 79 किलो वर्ग में रजत को स्वर्ण, ऊना के साहिल चौधरी को रजत, मंड मैनी काॅलेज के राहुल को कांस्य, 86 किलो में मंड मैनी के विक्रम को स्वर्ण, आजाद मोहम्मद को रजत, देहरी काॅलेज के विकास को कांस्य, 92 किलो में ऊना काॅलेज के मोहित का स्वर्ण, मंड मैनी काॅलेज के गुलाब सिंह को रजत, अरुण कुमार को कांस्य, 97 किलो में सोलन के चमन को स्वर्ण, अंब के साहिल को रजत, ढलियारा के आर्यन को कांस्य, 125 किलो वर्ग के नालागढ़ विशाल ने स्वर्ण, हमीरपुर काॅलेज के रजत को रजत, सुगभटौली काॅलेज के अमित ने कांस्य पदक हासिल किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजकुमार, चिंतपूर्णी की प्राचार्य डॉ रितु, पूर्व प्राचार्य डॉ एसके बंसल, आरएस ठाकुर, डॉ. पवन पटियाल, डॉ. सुनील रयात सहित समस्त काॅलेज स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed