{"_id":"68345eafab0d4bf42a0b2c06","slug":"manasi-rana-honoured-with-talented-award-una-news-c-93-1-una1002-154716-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मानसी राणा टैलेंटेड अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मानसी राणा टैलेंटेड अवार्ड से सम्मानित
Tue, 27 May 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 27 May 2025 05:59 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की छात्रा मानसी राणा को भारती रत्न सम्मान टैलेंटेड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राम मोहन भाजपाई द्वारा हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की मानसी राणा को इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया था।
स्कूल शिक्षा सहित विभिन्न गतिविधियों में आलराउंड प्रर्दशन करने पर मानसी राणा को यह सम्मान मिला है। मानसी राणा ने स्काउट, मार्शल आर्ट, थ्रो बाल, स्विमिंग सहित समाजसेवा में सहयोग कर ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। वहीं मानसी राणा के दिल्ली न पहुंच पाने के कारण तहसीलदार ऊना विपन ठाकुर ने यह सम्मान प्राप्त किया। विपन ठाकुर ने रविवार को मानसी राणा के घर जाकर यह सम्मान उन्हें प्रदान किया। वहीं पर अपनी ओर से भी नकद राशि दी। विपन ठाकुर ने मानसी की इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ, स्पोर्ट्स कोच, मार्शल आर्ट जूडो-कराटे कोच, स्काउट एवं गाइड कोच, स्विमिंग कोच सहित अन्य टीम सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर होटल प्रबंधक अभय पराशर, स्थानीय गोताखोर सुखदेव सिंह परमार, जिला डीएलए के सदस्य जितेन्द्र शर्मा, रागिनी परमार, सहित पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।