फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Management installed five water coolers in the regional hospital

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में प्रबंधन ने पांच वाटर कूलर किए स्थापित

Sun, 19 May 2024 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Management installed five water coolers in the regional hospital
क्ष​त्रीय अस्पताल ऊना मे लगा वाटर कूलर।संवाद
मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी शीतल पेयजल की सुविधा
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा के लिए किए स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पांच वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। प्रबंधन की तरफ से हर तल में वाटर कूलर को लगाया गया। इससे उपचार के लिए पहुंचने वाली मरीजों और तीमारदारों को ठंडा पानी पीने के लिए बार-बार धरातल तल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे पहले अस्पताल के लंगर हॉल में ही वाटर कूलर की सुविधा थी। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लोगों बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में काफी समय से वाटर कूलर लगाने के लिए मांग की जा रही थी। खास तौर पर गर्मियों में ठंडा पानी पीने के लिए मरीज और तीमारदार लंगर हॉल में लगे वाटर कूलर पर निर्भर थे। ऐसे में वार्डों में उपचाराधीन मरीजों के साथ रहने वाले तीमारदारों को ठंडा पानी लेने के लिए बार-बार ग्राउंड फ्लोर पर आना-जाना पड़ता था। इससे तीमारदार को परेशानी होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रबंधन ने अब अस्पताल परिसर में पांच नए वाटर कूलर स्थापित कर दिए हैं। इससे मरीजों व तीमारदारों ने काफी राहत महसूस की है। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे नीलम कुमारी, प्रवीण शर्मा, प्रेम चंद, सोहन लाल, नेहा शर्मा, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से लगाए गए वाटर कूलर से अस्पताल में जिले भर से उपचार के लिए आने वाले मरीजों काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में पांच नए वाटर कूलर स्थापित कर दिए हैं। इससे मरीजों व तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी।
डॉ. संजीव मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed