{"_id":"6a04c33fca0f05160801b5cc","slug":"male-voters-will-hold-the-key-to-victory-166-nomination-papers-rejected-una-news-c-93-1-una1002-191653-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पुरुष मतदाताओं के हाथ होगी जीत की चाबी, 166 नामांकन पत्र रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पुरुष मतदाताओं के हाथ होगी जीत की चाबी, 166 नामांकन पत्र रद्द
Thu, 14 May 2026 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 14 May 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
ऊना। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में इस बार उम्मीदवारों की जीत की चाबी पुरुष मतदाताओं के हाथों में होगी। जिला ऊना में 4,221 पुरुष मतदाता महिलाओं के मुकाबले अधिक हैं। जिला में 3,79,459 मतदाता इस बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1,88,945 पुरुष और 1,84,724 महिला मतदाता शामिल हैं। पुरुष मतदाता महिलाओं के मुकाबले अधिक हैं। इसके चलते इस बार उम्मीदवारों की जीत पुरुषों के ऊपर निर्भर है। वहीं चुनाव में 5,840 नामांकन पत्र दर्ज किए गए थे जिसमें 5,674 नामांकन छंटनी में सही आंके गए हैं। 166 नामांकन पत्र दस्तावेजों में तकनीकी कमियों के कारण रद्द कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग की जांच प्रक्रिया में नामांकन रद्द होने के बाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लायक नहीं पाए गए। इसमें दो जिला परिषद, छह बीडीसी, 38 प्रधान, 41 उपप्रधान, 79 वार्ड सदस्य उम्मीदवार के लिए दायर किए गए नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। बाकी तस्वीर 14 और 15 को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद ही साफ होगी। वहीं विकास खंड वार आंकड़ों के अनुसार अंब में कुल 75,053 मतदाता हैं, जिनमें 37,716 पुरुष तथा 36,202 महिला मतदाता शामिल हैं। बंगाणा में कुल 63,506 मतदाताओं में 31,229 पुरुष और 30,827 महिला, गगरेट में 72,324 में 35,949 पुरुष तथा 35,355 महिला, हरोली में 88,062 में 43,944 पुरुष और 43,117 महिला, जबकि ऊना विकास खंड में कुल 80,514 मतदाताओं में 40,223 पुरुष तथा 39,223 महिला मतदाता पंजीकृत हैं।
उल्लेखनीय है कि पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
