{"_id":"67b08bea9bc47651ea0dab21","slug":"make-more-use-of-smart-classes-in-studies-anil-una-news-c-93-1-una1002-146225-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई में स्मार्ट कक्षाओं का करें अधिक इस्तेमाल : अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई में स्मार्ट कक्षाओं का करें अधिक इस्तेमाल : अनिल
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने अंब शिक्षा खंड के स्कूलों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शिक्षा विभाग के अधिकारी इन दिनों स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार व टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सूरी, पोलिया पुरोहितां, जबेहड़ व सिरोही स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में विशेष तौर पर स्मार्ट कक्षाओं का निरीक्षण किया। सभी अध्यापकों को निर्देश दिए कि बच्चों को पढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा स्मार्ट कक्षाओं का प्रयोग करें ताकि शिक्षण को अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके। उन्होंने मिड-डे मील, पेयजल, खेल मैदान, कक्षाओं के कमरों की सुरक्षा को जांचा तथा स्कूल मुखिया को निर्देश दिए कि सफाई को लेकर किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। निरीक्षण में स्कूलों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। उपनिदेशक अनिल कुमार ने स्वयं कक्षाओं में जाकर व्यवस्थाओं को परखा व बच्चों से सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल भी पूछे। टीम में उनके साथ आलोक कुमार अधीक्षक, वरुण पाठक वरिष्ठ सहायक तथा दिनेश कुमार वरिष्ठ सहायक मौजूद रहे।
उपनिदेशक अनिल कुमार ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अध्यापकों को निर्देश दिए गए कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पुस्तकालय का प्रयोग करवाया जाए ताकि उन्हें किताबें पढ़ने की आदत बने। इसके साथ यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि अध्यापक आईसीटी लैब का इस्तेमाल करें। इससे बच्चों को उनके बेहतर लाभ मिल पाएंगे।