फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maize crop destroyed due to heavy rain, farmers' livelihood in danger

Una News: भारी बारिश से मक्के की फसल बर्बाद, किसानों की आजीविका पर संकट

Thu, 04 Sep 2025 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Maize crop destroyed due to heavy rain, farmers' livelihood in danger
खेतों में एक फीट तक पानी खड़ा
विज्ञापन

टकारला में किसानों की मुश्किलें बढ़ीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत टकारला में भारी बारिश के बाद किसानों को थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन नुकसान की भरपाई संभव नहीं दिख रही। खेतों में खड़ी अगेती मक्के की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। हालात ये हैं कि खेतों में करीब एक फीट तक पानी भरा हुआ है और मक्का गलकर अंकुरित होना शुरू हो गया है। मजबूरीवश किसान खेतों से मक्का तोड़कर धूप में सुखा रहे हैं। किसान दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने मई में लगभग 50 कनाल में मक्के की फसल बोई थी। सामान्य परिस्थितियों में मक्के की कटाई के बाद आलू की बिजाई होती है, लेकिन इस बार भारी बरसात ने पूरा चक्र बिगाड़ दिया। उनका कहना है कि खेतों में पानी भर जाने से फसल पूरी तरह खराब हो गई और बेचने लायक नहीं बची। अब आलू की बिजाई का भी समय निकलता जा रहा है। अगर अगले 10-15 दिन धूप भी रही तो भी खेतों का पानी सूखने की संभावना कम है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश से खेतों में नमी बहुत बढ़ गई है। ऐसे में आलू की बिजाई प्रभावित होगी और अगर मौसम ने फिर करवट बदली तो किसान और भी संकट में आ जाएंगे। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि आगामी फसल के लिए खर्च निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed