फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mairi mela started

बाबा बड़भाग सिंह के दरबार उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Wed, 16 Mar 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 16 Mar 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
Mairi mela started
मैड़ी मेले में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी मेला बुधवार को पूरे धार्मिक हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया। मेले के पहले दिन बाबा जी के दरबार में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दरबार में हाजिरी भरकर अरदासें मांगीं।

विज्ञापन


इस दौरान श्रद्धालुओं ने डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी बेरी साहिब, गुरुद्वारा मंजी साहिब, कुज्जासर, मंदिर वीर नाहर सिंह जी के दरबार में भी माथा टेका और मन्नतें मांगीं। इसके  साथ ही श्रद्धालुओं ने पवित्र श्री चरणगंगा में पावन स्नान किया और पवित्र धूने के दर्शन कर शीश नवाया। हालांकि, मेले के पहला दिन होने के कारण अभी मेला क्षेत्र पूरी तरह से भरा नहीं है, फिर भी क्षेत्र में दिनभर बाबा जी के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


आधिकारिक रूप से अंब ब्लॉक समिति मेला व्यवस्थाओं को 1973 से देख रही है। इसके तत्वावधान में ही हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। उधर, बुधवार को मेला प्रबंधों की समीक्षा के लिए मेला प्रशासन की बैठक मैड़ी के अजीत दरबार परिसर में आयोजित की गई। अध्यक्षता मेला अधिकारी एवं एडीएम ऊना राजेश मारिया ने की। इस अवसर पर मेला क्षेत्र के नौ सेक्टरों के मजिस्ट्रेटों सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। अतिरिक्त मेला अधिकारी अधिकारी एवं एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने मेला क्षेत्र में दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेला सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। अंब पंचायत समिति अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि मेले के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed