फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Main accused arrested from Bilaspur in chitta smuggling case

Una News: चिट्टा तस्करी मामले में बिलासपुर से मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 06:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
Main accused arrested from Bilaspur in chitta smuggling case
30 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में किया था खुलासा
विज्ञापन

बिलासपुर निवासी मुख्य आरोपी ने मंगवाया था चिट्टा
डीएसपी बोले, जल्द ही मामले में होगी चौथी गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। चिट्टा तस्करी मामले में गगरेट पुलिस ने मुख्य आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पांच नवंबर को 30 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े दो आरोपियों से गहनता से हुई पूछताछ में नशा मंगवाने वाले का खुलासा हुआ था। पुलिस कई दिन से मुख्य आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही थी लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। शनिवार को पुलिस ने बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील के बल्ह के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड भी हासिल कर ली है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में पंजाब में बैठे चिट्टे के मुख्य सप्लायर की भी शीघ्र गिरफ्तारी हो सकती है। पांच नवंबर 2024 को गगरेट पुलिस ने गगरेट-होशियारपुर रोड पर लगाए गए नाके के दौरान मंडी और बिलासपुर जिले से संबंधित दो युवकों को 30 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनका रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी तो महज ड्रग पैडलर हैं बल्कि चिट्टा बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील के राकेश कुमार उर्फ सोनू ने मंगवाया था। होशियारपुर में बैठे ड्रग सप्लायर को भी राकेश कुमार ने ही 36 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार की पहली नवंबर से लेकर पांच नवंबर तक होशियारपुर के ड्रग सप्लायर को करीब डेढ़ लाख रुपये की ट्रांजेक्शन की है। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार बिलासपुर में लोगों को दिखाने के लिए ट्रक ड्राइवरी करता है लेकिन इसका मुख्य धंधा चिट्टा सप्लाई का ही है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपी अभी तक सलाखों के पीछे हैं। इस मामले में अब तक यह तीसरी गिरफ्तारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही पंजाब में बैठे ड्रग सप्लायर की भी गिरफ्तारी हो सकती है। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि चिट्टा तस्करी के एक मामले में गगरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बिलासपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही इस मामले में चौथी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed