फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maidi Fair... 25 police personnel deployed in Marwari and Daulatpur Chowk.

Una News: मैड़ी मेला... मरवाड़ी और दौलतपुर चौक में 25 पुलिस जवान तैनात

Wed, 20 Mar 2024 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 20 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Maidi Fair... 25 police personnel deployed in Marwari and Daulatpur Chowk.
यातायात व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। बाबा बड़भाग सिंह होला मोहल्ला मैड़ी मेले के दृष्टिगत हजारों की तादाद में श्रद्धालु पंजाब एवं जम्मू से मैड़ी पहुंच रहे हैं, ताकि धार्मिक स्थल गुरुद्वारा साहिब एवं चरण गंगा में शीश नवा सकें। इसी के दृष्टिगत हिमाचल पंजाब की सीमा पर मरवाड़ी व दौलतपुर चौक में पुलिस व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए प्रशासन ने 25 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इनमें 10 महिला कांस्टेवल, एक एएसआई, दो हवलदार, छह कांस्टेबल जबकि दौलतपुर बाजार में ट्राफिक व्यवस्था में चार लेडी कांस्टेबल और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए, जो हर आने जाने व ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहे हैं, ताकि वाहर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई बाजार में जाम की दिक्कत न आए। मेले के लिए तैनात विशेष पुलिस बल हर आने वाले वाहन की संघनता से जांच कर रहा हैं।
विशेषकर मालवाहक वाहनों में सवार श्रद्धालुओं को उतारकर बसों में बैठाकर मेला क्षेत्र की ओर भेजा जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। मरवाड़ी में तैनात पुलिस बल सीमा पर ही मालवाहकों को रोक कर, इन वाहनों में सवार श्रद्धालुओं को समझा बुझा रहा है, जबकि प्रदेश में चुनाव आचार संहिता भी लागू है, उसके लिए भी गगरेट विस क्षेत्र में पैरा मिलिट्री तैनात है।
विज्ञापन

वहीं, डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि मैड़ी मेले में मद्देनजर मरवाड़ी बाॅर्डर और दौलतपुर चौक में सुरक्षा व्यवस्था में 25 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, ताकि वाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed