फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   maggi production low

मैगी उत्पादन ठप होने से ट्रक ऑपरेटर मायूस

Sat, 06 Jun 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, टाहलीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, टाहलीवाल Updated Sat, 06 Jun 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। देशभर में मैगी को लेकर उपजे विवाद से प्रदेश के एकमात्र टाहलीवाल में स्थापित प्लांट में उत्पादन घटने का असर टाहलीवाल ट्रक यूनियन पर दिखना शुरू हो गया है। नेस्ले मैगी के उत्पादन में कमी आते ही माल ढुलाई में भारी कटौती होने से ट्रक यूनियन की मासिक 1.5 करोड़ की टर्न ओवर को भारी नुकसान होना शुरू हो गया है। जिसके तहत हर रोज लाखों रुपये के हिसाब से नुकसान हो रहा है। हालत यह है कि ट्रक यूनियन के लगभग 15 सौ के करीब ऑपरेटरों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है।
विज्ञापन

बीते दिनों से नेस्ले मैगी विवाद के चलते टाहलीवाल प्लांट में उत्पादन ठप होने से ट्रक यूनियन को नेस्ले से माल ढुलाई की मांग में भी भारी गिरावट आ गई है। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष  सतीश बिट्टू, कुलदीप, गुरनाम मूंछी, सोहन लाल, मनोहर लाल, राज कुमार, बलबीर सिंह, सतनाम सिंह, सुभाष चंद, किशन कुमार, हरी सिंह, शशिपाल सहित ट्रक ऑपरेटरों ने बताया कि नेस्ले मैगी विवाद से पहले टाहलीवाल प्लांट से हर रोज 35 से 40 ट्रकों तक माल ढुलाई की डिमांड आती थी और ट्रकों से हजारों टन माल हरियाणा, दिल्ली, जयपुर, ऋषिकेश, पाहल खन्ना, चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों पर पहुंचाया जाता है। जिससे ट्रकों का भाड़ा हर रोज के हिसाब से 40 से 50 लाख रुपये तक होता था। अब माल ढुलाई की डिमांड न के बराबर होने से ट्रक यूनियन को हर रोज लाखों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रक यूनियन को औद्योगिक क्षेत्र से माल ढुलाई की मांग सबसे ज्यादा हर रोज की थी। उन्होंने बताया कि नेस्ले मैगी विवाद से ट्रक ऑपरेटरों को अपनी रोजी रोटी की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed