फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Machines reached Amb Hospital to install oxygen plant

Una News: अंब अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए पहुंची मशीनें

Sun, 02 Mar 2025 02:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Machines reached Amb Hospital to install oxygen plant
एक हफ्ते के भीतर प्लांट लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने शुरू की प्रक्रिया
विज्ञापन

मरीजों को नहीं पड़ेगी ऑक्सीजन सिलिंडर उठाने की जरूरत
अस्पताल भवन में 24 घंटे मिलेगी हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्लांट में लगने वाली मशीनें भी नागरिक अस्पताल में पहुंच गई हैं। इसके अलावा प्लांट से संबंधित सिविल वर्क (निर्माण कार्य) के लिए लोक निर्माण विभाग एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपेगा। इसके बाद प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस प्लांट को स्थापित करने के लिए करीब 37 लाख का बजट भी अस्पताल प्रबंधन के पास पहुंच गया है। इस प्लांट के स्थापित होने से तीमारदारों को ऑक्सीजन सिलिंडर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की समस्या दूर होगी। प्लांट के स्थापित होने से अस्पताल में 24 घंटे हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी।
नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में अंब अस्पताल में हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा को भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस प्लांट को वर्तमान में नागरिक अस्पताल के भवन और भविष्य में बनने वाले नए ब्लॉक के हिसाब से ही स्थापित किया जाएगा ताकि मरीजों को बेड पर ही हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा मिल सके। वर्तमान में नागरिक अस्पताल अंब में 30 बेड की ही सुविधा है। नया भवन बनने के बाद बेड की संख्या 100 हो जाएगी। इससे अधिक से अधिक मरीजों को अस्पताल में दाखिल कर उपचार देने की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए सभी उपकरण अंब अस्पताल में पहुंच गए हैं। लोक निर्माण विभाग की तरफ से अब केवल निर्माण कार्य से संबंधित एस्टीमेट बनोन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। इसके बाद ही आगामी प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। नागरिक अस्पताल अंब में रोजाना 200 से 300 मरीजों को ओपीडी रहती है। इसके अलावा चंडीगढ़- धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप यह अस्पताल स्थापित होने के कारण आपातकाल में मरीज को अंब अस्पताल में ही उपचार दिया जाता है। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने से मरीज को जरूरत पड़ने पर उसके बेड पर ही हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा मिल जाएगी। इससे लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर उठाकर इधर-उधर नहीं घूमना पड़ेगा। क्षेत्र की हजारों की आबादी को अस्पताल में इस सुविधा का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन


कोट्स
नागरिक अस्पताल अंब में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए उपकरण पहुंच गए हैं। लोक निर्माण विभाग से संबंधित एक रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद जल्द ही प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. राहुल कतना, चिकित्सा प्रभारी नागरिक अस्पताल अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed