फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maa Chintpurni's shrine adorned with colorful flowers; chants of 'Jai Kara' to resound starting today.

Una News: रंग-बिरंगे फूलों से सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार, आज से गूंजेंगे जयकारे

Thu, 13 Aug 2026 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 13 Aug 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
Maa Chintpurni's shrine adorned with colorful flowers; chants of 'Jai Kara' to resound starting today.
15 अगस्त को लेकर माता चिंतपूर्णी मंदिर। संवाद
भरवाईं (ऊना)। श्रावण अष्टमी मेले के लिए मां चिंतपूर्णी का दरबार रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजकर तैयार हो गया है। वीरवार से शुरू होने वाले मेले को लेकर चिंतपूर्णी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले से पहले ही मां के दरबार में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने लगी है। चिंतपूर्णी से लेकर भरवाईं तक जगह-जगह रौनक नजर आने लगी है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया है।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में की गई फूलों की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फूलों से सजा मां का दरबार श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। मंदिर परिसर में मां के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी है। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान बाहरी राज्यों सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले को लेकर बाहरी राज्यों से पहुंचे दुकानदारों ने भी चिंतपूर्णी और भरवाईं क्षेत्र में सड़क किनारे तथा निर्धारित स्थानों पर दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। प्रसाद, धार्मिक सामग्री, खाने-पीने और अन्य सामान की दुकानें सजने के साथ ही बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। इससे मेले का माहौल शुरू होने से पहले ही नजर आने लगा है।
विज्ञापन


व्यवस्थाओं पर प्रबंधन की नजर
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और मंदिर न्यास ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया गया है। मेले के दौरान भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को सुचारु रखने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले को लेकर मंदिर न्यास की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed