फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Loop line will be constructed at Una railway station by 20th September

Una News: रेलवे स्टेशन ऊना पर 20 सितंबर तक होगा लूप लाइन का निर्माण

Fri, 06 Sep 2024 03:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 06 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Loop line will be constructed at Una railway station by 20th September
ऊना। रेलवे स्टेशन ऊना पर लूप लाइन निर्मित करने का कार्य अंतिम चरण में है। इसे पूरा करने के लिए अब रेलवे बोर्ड अंबाला की ओर से 20 सितंबर का समय तय किया गया है।
विज्ञापन

लूप लाइन बनते ही यहां पर बनाए गए सेकेंड प्लेटफार्म का शुभारंभ भी साथ ही सुनिश्चित होगा, जिसका लाभ आने वाले दिनों में यात्रियों को मिलेगा। इससे पूर्व रेलवे बोर्ड इस कार्य को पूरा करने के लिए 15 अगस्त तक पूरा करने की बात भी कह चुका है, लेकिन किन्हीं कारणों से अब यह कार्य लगभग एक माह और आगे चला गया, लेकिन अब रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल के प्रमुख अधिकारी इस कार्य के पूरा होने का दावा कर रहे हैं। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो 20 सितंबर तक लूप लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। हालांकि दूसरे प्लेटफोर्म पर सिग्नल, गेट, प्वाइंट आदि तारों के विद्युतीयकरण के कार्य को करीब-करीब संपन्न कर लिया गया है। आने वाले कुछ दिन में यह कार्य भी पूरा होगा, जिसे देखते हुए रेलवे बोर्ड इसे 20 सितंबर के बाद लूप लाइन कभी भी शुरू कर सकता है।
विज्ञापन

---
20 सितंबर तक लूप लाइन के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। दूसरे प्लेटफार्म को भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड की विभिन्न टीमें अंतिम चरण के कार्य को पूरा करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, रेलवे बोर्ड अंबाला मंंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed