फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lohri festival will be celebrated today on the eve of Makar Sankranti

Una News: मकर संक्रांति की पूर्व संध्या में आज मनेगा लोहड़ी उत्सव

Sun, 12 Jan 2025 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Lohri festival will be celebrated today on the eve of Makar Sankranti
शाम 05:35 बजे से 08:10 बजे तक लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

लोकगीत गाकर अग्नि में हवन डालने और नवविवाहिता के झटका पहनने की परंपरा कायम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या यानी सोमवार शाम को लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। पौष पूर्णिमा, आद्रा और पुनर्वसु नक्षत्र के शुभ संयोग के चलते यह पर्व नवविवाहिता और नवजात के लिए खुशहाली लेकर आया है। शाम 05:35 बजे से रात 08:10 बजे तक लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त है। इस मुहूर्त में अग्नि देव को प्रसन्न करने के लिए मूंगफली, तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी को अर्पित किया जाता है।
जिले के कई स्थानों पर आज भी लोहड़ी पर लोकगीतों पर नाच-गाने और नवविवाहिता के झटका पहनने की परंपरा कायम है। लोग लोकगीत गाकर अग्नि में हवन डालते है। वहीं, मूंगफली, गरी का गोला, छुआरे, बादाम, मखाने से बने आभूषण यानी झटका नवविवाहिता को पहनाया जाता है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से नवविवाहिता का जीवन खुशहाल होता है। जिले के कई क्षेत्रों में महिलाएं लोहड़ी पर नवविवाहिता को यह आभूषण पहनाने के लिए तैयार कर रही है। बदोली की वीना देवी ने बताया कि हाल ही में उनके बेटे का विवाह हुआ है। बहू के लिए वे झटका तैयार कर रही है। लोहड़ी की शाम को यह आभूषण पहनाकर अग्नि जलाकर हवन डाला जाएगा।
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर के पंडित जयदेव तिवारी ने बताया कि लोहड़ी पर ऐसे आभूषण पहनने की परंपरा है। इससे घर में सुख- शांति बनी रहती है। सोमवार को शाम 05:35 बजे से रात 08:10 बजे तक लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त है। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति मंगलवार को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहड़ी के लिए मूंगफली, गजक, रेवड़ी से सजे बाजार, जमकर खरीदारी
लोहड़ी पर्व के लिए शहर के बाजार मूंगफली, गजक, रेवड़ी से सज गए हैं। रविवार को लोहड़ी के लिए जमकर खरीदारी हुई। एक दिन पहले दुकानदारों ने लोगों को कई ऑफर भी दिए। लाल दाना और सफेद दाना मूंगफली 100 रुपये किलो बेची गई। ऐसे में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, गजक में भी कई ऑफर दिए गए। 150 रुपये की ट्रे में तिल, गुड वाली गजक दी गई। इसके साथ ही कई गिफ्ट पैकिंग की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed