फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Locks of three shops in the city broken, cash stolen

Una News: शहर में तीन दुकानों के तोड़े ताले, नकदी चुराई

Tue, 17 Sep 2024 11:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:56 AM IST
विज्ञापन
Locks of three shops in the city broken, cash stolen
ऊना। शहर के वार्ड एक में ऊना-अंब सड़क के किनारे स्थित तीन दुकानों में शतिरों ने रविवार देर रात शटर तोड़ डाले। आरोपियों ने नकदी चोरी करने के इरादे से शटर तोड़े। राहत की बात रही कि दुकानों में अधिक नकदी नहीं थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ऊना शहर के श्मशानघाट के सामने ऑटोमोबाइल, ई-रिक्शा और स्कूटी मेकेनिक की एक साथ तीन दुकानें हैं। रविवार देर रात सभी दुकानें बंद थीं। इसी दौरान शातिरों ने किसी लोहेनुमा वस्तु की मदद से ताले तोड़कर बारी-बारी तीनों दुकानों के शटर खोलकर गल्ले तोड़े। इसके बाद गल्ले में पड़ी नकदी पर हाथ साफ किया। हालांकि आरोपियों के दुकानों में पड़े किसी अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया जबकि एक दुकान में स्कूटी भी खड़ी थी। वहीं दुकानदारों ने कहा कि गल्लों में अधिक नकदी नहीं थी।
विज्ञापन

चोरी से फैला डर का माहौल
दुकानों में सरेआम चोरी होने के मामले में क्षेत्र में डर का माहौल है। इस सड़क पर 24 घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद चोरी होने से लोगों को अपने घरों और दुकानों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामले में दुकानदारों में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस की टीमें 24 घंटे गश्त पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed