फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lock in women's toilet, stretcher brokenThe attendants are bringing the patients

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सुविधाओं के लिए भटक रहे मरीज

Mon, 20 Jun 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lock in women's toilet, stretcher brokenThe attendants are bringing the patients
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्ट्रेचर न होने के चलते आपातकाल कक्ष में मरीज को पकड़ कर ले जाते हुए पर? - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं तो दूर मरीजों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल के गायनी वार्ड के समीप बनाए गए शौचालयों पर ताला लटक रहा है। इसके अलावा मरीज को आपातकाल वार्ड तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर भी नहीं हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि अस्पताल में व्यवस्थाएं राम भरोसे चल रही हैं।
जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रही हैं। अस्पताल की गायनी (स्त्री रोग) ओपीडी में जिले भर से सैकड़ों महिलाएं उपचार के लिए पहुंचती हैं। हालत यह है कि गायनी वार्ड के समीप शौचालय निर्माण तो किया गया है, लेकिन शौचालय में ताला लटक रहा है। ऐसे में महिलाएं पुरुष शौचालय या दूसरी मंजिल पर बने शौचालयों में जाने के लिए मजबूर हैं। अस्पताल प्रबंधन इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मरीज को ले जाने के लिए अस्पताल में स्ट्रेचर भी नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण से तीमारदारों को पकड़ कर मरीज को आपातकाल वार्ड तक ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी दिक्कतों के चलते आमजन को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। इन स्थितियों में मरीजों का मर्ज और बढ़ रहा है। हैरत है कि वार्ड में दिन भर चिकित्सकों, स्टाफ और नर्सों का आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा चिकित्सा अधीक्षक भी समय-समय पर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हैं। इसके बावजूद किसी चिकित्सक और अधिकारी ने इन दिक्कतों को दूर करने में पहल नहीं की है।

अस्पताल प्रबंधन की इस सुस्त कार्यप्रणाली के कारण मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में आई है। जल्द इसका हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed