फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Loan fair will be held tomorrow in MC Park

एमसी पार्क में कल होगा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना लोन मेला

Mon, 31 Jan 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Loan fair will be held tomorrow in MC Park
ऊना। जिला उद्योग केंद्र ऊना की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना लोन मेला का आयोजन दो फरवरी को एमसी पार्क ऊना में करेगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अंशुल धीमान ने बताया कि इस लोन मेले में बैंक और कामर्शियल व्हीकल डीलर भी अपने काउंटर स्थापित करेंगे। मेले के दौरान मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। पात्र व्यक्तियों के आवेदन मौके पर भरे जाएंगे। मेल का आयोजन सुबह 11 बजे से तीन बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

अंशुल धीमान ने कहा कि लोन मेले का लाभ उठाने के लिए इच्छुक व्यक्ति अपना आधार कार्ड, हिमाचली मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर आए। मेेले में पात्र ऋण प्रकरणों का मौके पर ही सशर्त निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही कामर्शियल व्हीकल के लिए भी सशर्त मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और 50 वर्ष आयु की महिलाओं के लिए 1 करोड़ रुपये तक की परियोजना पर 25 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक अनुदान व ऋण पर 5 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में कंप्यूटर, ग्राफिक्स, डाटा प्रोसेसिंग, औद्योगिक तथा मेडिकल लैब, वाहनों उपकरणों, मोबाइल रिपेयर, वेह ब्रिज, प्रिंटिंग, फोटो लैब, जिम, टेंट हाउस, रेस्टोरेंट, डेयरी, चारा इकाई, पेट्रोल पंप आदि करीब 120 स्वरोजगार गतिविधियों के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस पर जिला उद्योग केंद्र ऊना के कार्यालय में फार्म भरने के लिए संपर्क कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष 01975-223002 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed