फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Liquor contract dispute resolved in Dangoh Khas, old site shifted 100 meters away

Una News: डंगोह खास में सुलझा शराब ठेका विवाद, 100 मीटर दूर पुरानी जगह शिफ्ट

Sat, 04 Apr 2026 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 04 Apr 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Liquor contract dispute resolved in Dangoh Khas, old site shifted 100 meters away
दौलतपुर चौक (ऊना)। डंगोह खास में पिछले दो दिनों से शराब के ठेके को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को आखिरकार शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ गया। गौरतलब है कि दौलतपुर चौक–पिरथीपुर रोड पर आबादी के समीप डंगोह खास में ठेका खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने महिलाओं सहित एकजुट होकर कड़ा विरोध दर्ज करवाया था। वीरवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर सांकेतिक धरना भी दिया जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया था लेकिन शुक्रवार सुबह एक बार फिर ग्रामीण एकत्रित हो गए और ठेके के बाहर धरना देते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रविपाल और एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर राकेश रहालिया मौके पर पहुंचे। इस दौरान महिला कांस्टेबल भी मौजूद रहीं। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत चली। आपसी सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया कि शराब का ठेका पहले जिस स्थान पर संचालित होता था, जो कि लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, वहीं शिफ्ट कर दिया जाएगा। निर्णय के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


एक्साइज इंस्पेक्टर राकेश रहालिया ने आश्वासन दिया कि ठेका पूरी तरह नियमों के तहत संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि स्थानीय लोगों की भावनाओं का ध्यान रखा जा सके। वहीं, चौकी प्रभारी एसआई रविपाल ने बताया कि बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान निकालते हुए ठेके को पुरानी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




100 मीटर ही शिफ्ट करना था तो मेरी दुकान पर ही चलने देते

उधर शराब के ठेके के लिए अपनी दुकान किराये पर देने वाले करण जसवाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि ठेका मात्र 100 मीटर दूर ही शिफ्ट करना था तो उसी की दुकान में संचालित रहने दिया जाता। इससे कम से कम एक बेरोजगार का आय का साधन नहीं छिनता। उन्होंने कहा कि बिना वजह इस मामले को तूल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article