फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   lines at atm for crruncey

अधिकतर एटीएम बंद, जो खुले वहां कतारें

Fri, 25 Nov 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 25 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
lines at atm for crruncey
ऊना में नई करेंसी के िलए एक बैंक के बाहर लगी लोगों की क तार। - फोटो : अमर उजाला

नोटंबदी होने के 17 दिन बाद भी जिले में कैश की कमी पूरी नहीं हो पाई है। हालत ऐसी है कि अधिकतर बैंकों के एटीएम सुचारु रूप से नहीं चल रहे हैं। वहीं, अभी तक पशोपेश की स्थिति से लोगों को निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। इससे लोगों की समस्याएं कम नहीं हो पा रही हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी सैकड़ों लोग लोग बैंकों में पैसे निकलवाने के लिए दो-दो घंटे से लाइनों में लगे नजर आए। वहीं, लोगों को घरेलू और कारोबारी खर्च के लिए कैश हासिल करने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। जिला मुख्यालय समेत जिले भर में कई जगह अधिकांश एटीएम बंद हैं। एटीएम मशीनों में कैश न पहुंचने के कारण हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी खराब हैं।
विज्ञापन


जहां लोगों को एटीएम सेवाएं तो पहले से ही नसीब नहीं हुई हैं, वहीं बैंकों में कैश न होने से लोग काफी परेशानियों से घिरे हुए हैं। मौजूदा हालातों के चलते अभी लोगों की परेशानियों में और इजाफा हो सकता है। जिले भर में जहां अधिकतर बैंकों के एटीएम बंद रहे, वहीं कुछेक जो खुले थे वहां सुबह से लेकर देर रात तक लंबी कतारें लगी हुई थीं। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक नई करेंसी न पहुंचने के चलते एटीएम बंद पड़े हैं। इससे लोग पैसे निकलवाने के लिए शहरी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। हालांकि, वहां भी कई लोगों को खाली हाथ जाना पड़ रहा है। कमलेश कुमारी, नीलम, शीतल, विनोद कुमार, पवन कुमार आदि का कहना है कि बैंकों में नकदी निकालने को रोजाना चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कैश पूरा न मिलने से उनके कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed