{"_id":"58d51b654f1c1b870a1a3d6e","slug":"light-will-cut-on-paying-no-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल जमा नहीं करवाया तो कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल जमा नहीं करवाया तो कटेगा कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
विद्युत बोर्ड ने बिजली बिल जमा न करवाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। उपमंडल हरोली के तहत करीब 12 हजार 359 उपभोक्ताओं में से करीब 820 उपभोक्ताओं ने पिछले छह महीने से बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। इनको बाकायदा नोटिस जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद उपभोक्ताओं ने बिल जमा करवाने की जहमत नहीं उठाई। इससे विद्युत बोर्ड को भारी घाटा पड़ रहा है।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड की करीब 14 लाख 50 हजार रुपये की अदायगी उपभोक्ताओं के पास फंसी हुई है। यदि 31 मार्च से पहले उपभोक्ताओं ने लंबित विद्युत बिलों का भुगतान नहीं किया, तो सभी उपभोक्ताओं के नियमानुसार विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। वहीं, हरोली में तैनात एसडीओ एसपी शर्मा ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं की देनदारी काफी समय से लंबित है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद बिजली बिल अदा नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता 31 मार्च से तक अपने बिजली बिल का भुगतान करें अन्यथा उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। एसडीओ ने बताया कि जब बिल की राशि सिक्योरिटी राशि से बढ़ जाती है, तब विभाग कार्रवाई करने पर बाध्य हो जाता है। उन्हें विवश होकर कार्रवाई करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि करीब लगभग 20 उपभोक्ताओं ने छह महीने से विद्युत बिल जमा नहीं करवाया है। उन्होंने उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक पूरा बिल भुगतान करने को कहा है।
विज्ञापन