फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Light clouds prevailed, bonfire was lit to escape the cold

Una News: छाए रहे हल्के बादल, ठंड से बचने के जलाया अलाव

Fri, 03 Jan 2025 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Light clouds prevailed, bonfire was lit to escape the cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना/बंगाणा(ऊना)। जिले में शुक्रवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। इसके चलते सर्दी बढ़ने से लोगों को खास तौर पर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले में कई स्थानों पर सुबह और शाम धुंध पड़ने के कारण भी परेशानी बढ़ गई है। सर्दी से बचने के लिए सुबह से लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। जिले में बीते दिनों हुई बारिश से लोगों को शुष्क ठंड से राहत मिली है। वहीं, यह बारिश गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। जिले में वीरवार देर शाम से हल्के बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार सुबह भी बादलों तथा सूर्य के बीच आंख मिचौनी का खेल देखने को मिला। कुछ स्थानों पर किसान भी खराब मौसम की वजह से यूरिया खाद तथा खरपतवार नियंत्रण दवाइयों का छिड़काव करने के लिए मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान ने बताया कि किसान अभी चार जनवरी तक यूरिया खाद तथा खरपतवार नियंत्रण दवाइयों का छिड़काव करने के लिए रुक जाएं। मौसम साफ होने के बाद ही छिड़काव करें। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में हल्के बादल छाए रहे। आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed