फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lieutenant Colonel Radhveer Singh honored

Una News: लेफ्टिनेंट कर्नल रधवीर सिंह को किया सम्मानित

Sun, 29 Dec 2024 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Lieutenant Colonel Radhveer Singh honored
बंगाणा (ऊना)। लेफ्टिनेंट कर्नल रधवीर सिंह को पदोन्नति मिलने पर कुटलैहड़ एक्स-सर्विसमैन के पदाधिकारी रविवार को उनके पैतृक गांव तलमेहडा में पहुंचे और उन्हें व उनकी पत्नी उषा देवी को सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट कर्नल रधवीर सिंह सहित कुटलैहड़ एक्स सर्विसमैन के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखा तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं पर लेफ्टिनेंट कर्नल रधवीर सिंह ने बताया कि सेना के जवानों तथा एक्स सर्विसमैन व उनके परिवार सदस्यों के लिए मनमोहन सिंह का सराहनीय सहयोग रहा है। इसके लिए हम लोग सदा आभारी रहेंगे। इस मौके पर एक्स सर्विसमैन व उनके परिवार के सदस्यों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर कुटलैहड़ एक्स सर्विसमैन के अध्यक्ष सूबेदार केवल कृष्ण, सेवानिवृत्त कैप्टन अनिल शर्मा, सूबेदार राम कृष्ण शर्मा, सुबेदार अमृत लाल, नायब सूबेदार विजय कुमार, नायब सूबेदार मान चंद, नायब सूबेदार विशन दास, नायब सूबेदार तिलक राज, नायब सूबेदार इश्वर दास सहित स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश धीमान, रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, अंकुश ठाकुर, राहुल शर्मा, अमन ठाकुर, सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed