फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Library Luminary Award for Smriti Chaudhary

Una News: स्मृति चौधरी के नाम रहा पुस्तकालय ल्यूमिनरी पुरस्कार

Wed, 08 Apr 2026 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 08 Apr 2026 06:35 AM IST
विज्ञापन
Library Luminary Award for Smriti Chaudhary
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में विद्यार्थियों में पुस्तकालय अध्ययन की आदत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय एवं नवीन पहल शुरू की गई है। मंगलवार को आरंभ की गई इस पहल के तहत छात्रों को अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए पुस्तकालय में नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पुस्तकालय का शांत वातावरण विद्यार्थियों की एकाग्रता को बढ़ाता है और उन्हें मानसिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय न केवल ज्ञानवर्धन का केंद्र है बल्कि यह छात्रों के कॅरिअर निर्माण और आत्म-विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस पहल के अंतर्गत महाविद्यालय द्वारा ‘पुस्तकालय ल्यूमिनरी पुरस्कार’ की शुरुआत की गई है, जिसके तहत प्रत्येक माह पुस्तकालय में उत्कृष्ट एवं नियमित अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इससे छात्रों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। इस माह का ‘पुस्तकालय ल्यूमिनरी पुरस्कार’ बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा स्मृति चौधरी को प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed