फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Let the Ganga of love flow, my Lord Shyam has come...the devotees of Shri Krishna dance on it.

Una News: बहा दो प्रेम की गंगा मेरे प्रभु श्याम आए हैं... पर झूमे श्रीकृष्ण भक्त

Sun, 25 Aug 2024 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 25 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Let the Ganga of love flow, my Lord Shyam has come...the devotees of Shri Krishna dance on it.
ऊना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व ऊना शहर भक्ति रस में डुबकी लगा रहा है। शनिवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में युवा हिंद कल्याण परिषद की ओर से 44वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शहर की परिक्रमा के दौरान शोभायात्रा के बीच विभिन्न प्रकार की झांकियों ने शहरवासियों का मन मोहा। इसमें शामिल महिला मंडल, स्थानीय एवं बाहर से पहुंचे गायकों ने श्रीकृष्ण एवं राधा का गुणगान किया। शोभायात्रा के दौरान लड्डू गोपाल के उदघोष से पूरा वातावरण गूंजायमान हो गया। महिला मंडल एवं गायकों की ओर से बहा दो प्रेम की गंगा मेरे प्रभु श्याम आए हैं, श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारे, राधा-कृष्ण, मेरे गोपाल आदि प्रस्तुतियां देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया और भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल झाकियों में प्रमुख रूप से कालिया नाग मर्दन, खाटू श्याम, राधा-कृष्ण आदि श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित रहीं। शहरवासियों ने श्रीकृष्ण झांकी में माथा टेक प्रसाद गहण किया। संस्था के प्रधान नवीन पुरी ने बताया कि भव्य शोभायात्रा बाबा बालजी के नेतृत्व में बाबा बेदी किला साहिब से दोपहर 3:00 बजे शुरू हुई। इसके बाद देर शाम तक नगर परिक्रमा करने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुई। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट ओपी वर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा, सुमित अरोड़ा, रघुपुरी, नंद लाल पुरी, शिव आंगरा, विनोद पुरी, प्रवीण कुमारी, रमन पुरी, राेमी, ललित, खामोश जैतक, बबलू, सुमोहित पुरी, मास्टर सतपाल, विजय पुरी, गणेश सांभर, बलविंद्र, अविनाश कपिला, पंडित नारायण, प्रिंस राजपूत, डॉ. सुभाष, राजीव भनोट, वरुण पुरी, सविता, सुलोचना आदि सहित श्री राधे-राधे संस्था, नीलाघाट महिला मंडल, रूद्रानंद महिला मंडल, सुमन, राजेश, रोनी, हरिओम, विनोद अग्रवाल, कृष्ण पाल, सुरेंद्र एवं समस्त नगर वासी और कृष्णभक्त इस शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed