फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Leopard terror in Baglana village, villagers said - has made many animals prey

Una News: बगलाणा गांव में तेंदुए का आतंक, ग्रामीण बोले- कई पशुओं को बना चुका शिकार

Fri, 21 Jun 2024 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 21 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Baglana village, villagers said - has made many animals prey
कहा- शिकार की तलाश में घरों के आसपास घूम रहा तेंदुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। ग्राम पंचायत जोल के बगलाणा गांव में इन दिनों तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। शिकार की तलाश में इन दिनों तेंदुआ घरों के आसपास घूम रहा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है और गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं।
स्थानीय निवासी राकेश कुमार, अमरचंद, शारदा देवी, किशन चंद, अशोक कुमार, हैप्पी, अमित कुमार और अन्य लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव में तेंदुए ने संजीव कुमार के एक मवेशी को अपना शिकार बना लिया है। इससे पहले भी तेंदुआ केसर सिंह की बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। तेंदुआ शिकार की तलाश में लोगों के घरों के आसपास घूमता रहता है और घात लगाकर रात में पशुओं पर हमला कर देता है। आए दिन शाम ढलते ही गांव की सड़क पर भी कई लोगों ने तेंदुए को देखा है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास के जंगल में पिंजरे लगाए जाएं।
विज्ञापन


गांव में 50 प्रतिशत लोगों का पशुपालन ही सहारा
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में 50 प्रतिशत लोग पशुपालन के सहारे अपना गुजारा करते हैं। पिछले कई सप्ताह से तेंदुए की दस्तक के कारण कई लोगों ने अपने मवेशियों को जंगल की तरफ ले जाना छोड़ दिया है। स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों एवं लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव से सटे जंगल में पिंजरे लगाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में वन विभाग खुरवाई के रेंज ऑफिसर अश्वनी कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है। जल्द विभाग की टीम इलाके का निरीक्षण करेगी और जल्द पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने पिंजरा लगाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed