फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Leopard kills pet dog in Narghota.

Una News: नरघोटा में तेंदुए ने पालतू कुत्ते को बनाया शिकार

Thu, 06 Aug 2026 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 06 Aug 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
Leopard kills pet dog in Narghota.
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत छपरोह के गांव नरघोटा में मंगलवार देर रात तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। स्थानीय निवासी निरपाल सिंह ने बताया कि तेंदुआ उसके कुत्ते को घर के समीप स्थित नाले की ओर ले गया, जहां उसने उसे अपना शिकार बनाया। कुछ देर बाद तेंदुआ दोबारा घर की ओर बढ़ने लगा। इस दौरान कुत्ते की तलाश कर रहे परिजनों की नजर तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को सामने देखकर परिजन घबरा गए और अपनी सुरक्षा के लिए वहां से भाग गए। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में तत्काल गश्त बढ़ाई जाए, तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। वन परिक्षेत्र अधिकारी अंकुश आनंद का कहना है कि लोगों की शिकायत मिली है। विभाग द्वारा जल्द मौके का निरीक्षण किया जाएगा और उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed