{"_id":"689489929f8b234f4c003e28","slug":"legal-services-clinic-inaugurated-in-district-sainik-board-una-news-c-93-1-una1002-161581-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिला सैनिक बोर्ड में लीगल सर्विसेज क्लीनिक का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिला सैनिक बोर्ड में लीगल सर्विसेज क्लीनिक का शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उना। नालसा वीर सहायता योजना 2025 के अंतर्गत जिला सैनिक बोर्ड ऊना में एक लीगल सर्विस क्लीनिक का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह उद्घाटन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधवालिया एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष तथा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर की ओर से वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुआ।
यह क्लीनिक पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा शहीद परिवारों को निशुल्क एवं सुलभ कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए एक समर्पित मंच के रूप में कार्य करेगा। इस पहल के अंतर्गत पूर्व सैनिक पैरालीगल वॉलंटियर्स एवं पूर्व सैनिक पैनल वकील कानूनी समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष नरेश कुमार, जिला अदालतों के समस्त न्यायिक अधिकारी, जिला सैनिक बोर्ड ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल सतविंदर कुमार कालिया, पूर्व सैनिक पैनल वकील तथा पैरालीगल वॉलंटियर्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।