फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Leave sought on the birth anniversary of Guru Gobind Singh

Una News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश दिवस पर मांगा अवकाश

Fri, 03 Jan 2025 04:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
Leave sought on the birth anniversary of Guru Gobind Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। दशम गुरु श्री गोबिंद सिंह जी के छह जनवरी को प्रकाश दिवस पर सार्वजनिक अवकाश न होने से सिख समुदाय में गहरा रोष व्याप्त है। गुरु नानक मिशन संस्था ऊना ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला ने कहा कि देश के लिए परिवार न्योछावर करने वाले सरबंस दानी श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश दिवस प्रदेश में संगत की ओर से हर वर्ष बड़े स्तर पर मनाया जाता है। प्रदेश में गुरु जी से संबंधित दर्जनों ऐतिहासिक गुरुद्वारे हैं। यहां देश-प्रदेश से संगत इस अवसर पर नतमस्तक होती है। प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश न होने के कारण संगत होने वाले कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाती है। इसलिए प्रदेश सरकार से मांग है कि गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। वहीं, हिमाचल सिख फेडरेशन के अध्यक्ष भाई गुरमेज सिंह ने भी गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश दिवस पर सार्वजनिक अवकाश किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed