फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lathiani-Mandali bridge is a contribution of the Centre, will create new history in Kutlahar: Bhutto

लठियाणी-मंदली पुल केंद्र की देन, कुटलैहड़ में बनाएंगे नया इतिहास : भुट्टो

Mon, 01 Apr 2024 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Apr 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Lathiani-Mandali bridge is a contribution of the Centre, will create new history in Kutlahar: Bhutto
बोले- 14 माह में सरकार के मुखिया से जब भी समय मांगा तो टालमटोल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि लठियाणी-मंदली पुल कुटलैहड़ में नया इतिहास बनाएगा। यह भी केंद्र सरकार की देन है। उन्होंने यह बात थानाकलां में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में यह पुल सेलानियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
भुट्टो ने कहा कि आज जो राज्य सरकार की दुर्दशा है। वह इसकी खुद जिम्मेदार है, क्योंकि हमने 14 माह में सरकार के मुखिया से जब भी समय मांगा, तो उन्होंने टालमटोल की। हमने जब भी कुटलैहड़ के विकास पर चर्चा करनी चाही, तो हमें समय का अभाव या फिर केवल आश्वासन मिला। सरकार ने हमारी कोई बात नहीं सुनी। भुट्टो ने कहा कि हम भी कांग्रेस पार्टी से विधायक बनकर गए थे। हम भी सरकार का हिस्सा थे। जिस सरकार में विधायकों को जलील होना पड़े और विधायकों की बात ही न सुनी जाए, उस सरकार में विधायक रहने का क्या फायदा है। 14 माह में हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जैसे हम पक्ष नहीं, बल्कि विपक्ष के विधायक हैं। इसलिए हमने भी ठान लिया कि जो सरकार हमारी बात न सुने उस सरकार को सदा के लिए छोड़ देने में ही भलाई है।
विज्ञापन

भुट्टो ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और दस वर्षों में विकास की नई गाथा लिखी है। हिमाचल में भी बीते दस वर्षों में हजारों करोड़ की योजनाएं केंद्र सरकार से मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर मनोहर लाल शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू, राज्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सचिव सूरम सिंह, पूर्व मिल्क फेड के निदेशक राजेंद्र मलांगड़, महिला मोर्चा महामंत्री सुषमा ठाकुर, जिला पार्षद सदस्य निशा भुल्लर, विजय मलांगड़, कैप्टन प्रीतम, ऊषा देवी के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देबेंदे कुमार फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed