फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Late night road accident in Gagret, migrant laborer dies

Una News: गगरेट में देर रात सड़क हादसा, प्रवासी मजदूर की मौत

Thu, 23 Jan 2025 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Late night road accident in Gagret, migrant laborer dies
अनियंत्रित टेंपो खाई में जा गिरा, शीशा टूटने से प्रवासी की गई जान
विज्ञापन

जालंधर से सामान लोड कर अंब की ओर जा रहा था टेंपो सवार
आरोपी चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का केस

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना गगरेट के तहत भटियांवाला बड़ोह-पांवड़ा सड़क पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में जालंधर से आए प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। प्रवासी मजदूर टेंपो पर सवार होकर गगरेट क्षेत्र के कलोहा जा रहा था। इसी दौरान टेंपो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में गिर गई। इस मामले में पुलिस ने टेंपो चालक रजनीश ठाकुर निवासी 96 एकता विहार मीठापुर, जालंधर पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार बाबू राम निवासी गोपचंदपुर डाकघर बिरनापुर तहसील मेहसी जिला बहराइच उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी सलीम मोहम्मद निवासी गांव रामपुर डाकघर लालपुर थाना छातापुर, जिला सुपोल बिहार के साथ जालंधर में मजदूरी करता है। बुधवार देर रात वह जालंधर स्थित फैक्ट्री के गोदाम से एक टेंपो में प्लाई लोड कराने के बाद उसी गाड़ी में सवार होकर जालंधर से गगरेट के कलोहा के लिए आ रहे थे। गाड़ी को रजनीश ठाकुर निवासी 96 एकता विहार मीठापुर जालंधर चला रहा था। चालक गाड़ी को वाया थप्पलां पावड़ा बड़ोह रोड से लेकर जा रहा था। देर रात दो बजे जब तेज रफ्तार से भटियांवाला मोड़ के पास पहुंचे तो गाड़ी चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए ब्रेक नहीं लगाया। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधी मोड़ से खाई में गिरने लगी। गाड़ी का आगे वाला शीशा टूट कर निकल गया और उसका साथी सलीम मोहम्मद जो कंडक्टर साइड में बैठा था, नीचे गिर गया। इस दौरान गाड़ी पलटी खाती हुई सलीम मोहम्मद पर चढ़ गई। हादसे में सलीम मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने व गाड़ी चालक रजनीश ठाकुर ने काफी मुश्किल से गाड़ी से निकलकर सड़क पर आकर पुलिस को सूचित किया। यह हादसा गाड़ी चालक रजनीश ठाकुर की ओर से गाड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाने की वजह से हुआ। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि हादसे की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed