फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Laptops will be issued soon to meritorious students in the district

जिले में मेधावी विद्यार्थियों को जल्द जारी होंगे लैपटॉप

Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Laptops will be issued soon to meritorious students in the district
ऊना। जिले के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग जल्द ही लैपटॉप वितरित करने जा रहा है। इसे लेकर जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों से मेरिट में रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों की जानकारी मांगी है। इस जानकारी को जिला उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट में अपलोड किया जाएगा। इसके बाद सभी चयनित बच्चों को जल्द ही लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी स्कूलों में मेरिट में रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करने से पहले स्कूल प्रमुखों द्वारा प्रमाणित फोटो, विद्यार्थियों का आधार कार्ड, बच्चों के मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाने होंगे। इसके साथ ही जब बच्चों को लैपटॉप दिए जाएंगे, उस समय लैपटॉप लेते बच्चों की फोटो भी शिक्षा विभाग को भेजनी होगी। ध्यान रहे कि जिला के सरकारी स्कूलों में कोरोना महामारी के कारण पिछले दो से ढाई साल से कई गतिविधियां रुकी पड़ी थीं। इस कारण मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण और अन्य छात्रवृत्तियां भी रुकी पड़ी थीं।
विज्ञापन

अब महामारी का दौर थमने के बाद सभी गतिविधियां फिर से शुरू हो चुकी हैं। उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग जनक सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी स्कूलों को इससे जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। जल्द ही जिले के सभी पात्र मेधावी बच्चों को लैपटॉप दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed