फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   land sold scam

धोखे से जमीन बेचने पर तहसीलदार पर केस

Thu, 27 Aug 2015 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऊना
अमर उजाला ब्यूरो/ऊना Updated Thu, 27 Aug 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
land sold scam
विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ऊना में जिला के एक तहसीलदार समेत
विज्ञापन
तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन बेचने मामला दर्ज हुआ है।

मामले की पुष्टि डीएसपी विजिलेंस केडी शर्मा ने की है। जिले के एक उपमंडल की महिला पार्वती के आरोप के मुताबिक उसने अपनी जमीन का मुख्तार ए आम (रजिस्टर्ड जनरल पावर ऑफ अटारनी) एक व्यक्ति को वर्ष 2007 में दिया था। किन्हीं कारणों से उसने 12 फरवरी 2015 को जीपीए वापस ले लिया।

महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने 27 फरवरी 2015 को उसकी जमीन धोखे से बेच दी। तहसील स्तर के अधिकारी के साथ मिलीभगत करके जमीन की रजिस्ट्री 10 फरवरी 2015 को करवाई ताकि जमीन की बिक्री तारीख जीपीए की समय सीमा के भीतर दर्शाई जा सके।

महिला ने मामले की शिकायत अदालत में की थी। इस पर अदालत ने विजिलेंस को मामले की तहकीकात करके रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। डीएसपी विजिलेंस केडी शर्मा का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इसमें भूमि खरीदने वाला, जीपीए होल्डर व तहसील स्तर के एक अधिकारी के खिलाफ जांच की जाएगी। विजिलेंस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed