फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Land sinking near the bridge connecting Mohalla Rajnagar-Adda Market

Una News: मोहल्ला राजनगर-अड्डा मार्केट को जोड़ने वाले पुल पुल के पास धंस रही जमीन

Tue, 21 Jan 2025 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Jan 2025 07:53 AM IST
विज्ञापन
Land sinking near the bridge connecting Mohalla Rajnagar-Adda Market
नंगल के मोहल्ला राजनगर-अड्डा मार्केट को जोडऩे वाला खस्ताहाल पुल।संवाद
पुल को पैदा हुआ खतरा, वार्ड पार्षद राजेश चौधरी ने समस्या का स्थायी हल न होने पर दी प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल के मोहल्ला राजनगर से अड्डा मार्केट को जोड़ने वाले पुल के साथ जमीन लगातार धंस रही है। इस कारण पुल के साथ लगते भवन मालिकों को भी खतरा बन गया है। क्षेत्र वासियों की मानें तो कई बार नंगल नगर काउंसिल के अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया, लेकिन मात्र खानापूर्ति के कुछ नहीं हुआ।

मोहल्ला राजनगर निवासी राम कुमार शर्मा, हरप्रीत व एडवोकेट निशांत गुप्ता ने कहा कि यह समस्या लगभग एक वर्ष से आ रही है। जब भी जमीन धंसती है, तो उस में मिट्टी डाल भर दिया जाता है और कुछ समय बाद फिर हालात जस के तस बन जाते हैं। इन लोगों ने कहा कि प्रतिदिन होने वाले हादसों को देखते हुए कई बार तो दुकानदार खुद मिट्टी की ट्रालियां डाल चुके हैं। इन लोगों ने कहा कि अब तो उन्हें अपनी भवनों का खतरा भी सताने लगा है। इस बारे में वार्ड पार्षद राजेश चौधरी से संपर्क किया। तो उन्होंने कहा कि यह समस्या बीते लंबे समय से पेश आ रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस समस्या का एक सप्ताह में कोई स्थायी हल नहीं हुआ। तो क्षेत्र वासियों को साथ लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस मामले पर नंगल नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी मनवीर सिंह कहा कि इस सप्ताह इस समस्या का स्थाई हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed