Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Land leveling work for Bulk Drug Park begins

Una News: बल्क ड्रग पार्क के लिए भूमि समतल करने का कार्य शुरू

Sun, 22 Feb 2026 06:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Land leveling work for Bulk Drug Park begins
पेड़ कटान की अनुमति मिलने के बाद कार्य में आने लेगी तेजी
विज्ञापन

200 हेक्टेयर भूमि को समतल करने का होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना के हरोली क्षेत्र की पोलियां बीत में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क के निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रही प्रतीक्षा अब समाप्त होती दिखाई दे रही है। पेड़ों की कटान की अनुमति मिलने के बाद परियोजना स्थल पर भूमि समतलीकरण (लैंड लेवलिंग) का काम तेज गति से शुरू कर दिया गया है।
बल्क ड्रग पार्क के लिए निर्धारित कुल भूमि में से लगभग 200 हेक्टेयर पर लैंड लेवलिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पार्क के अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्य भी चरणबद्ध तरीके से शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। बल्क ड्रग पार्क बनने से न केवल ऊना, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में फार्मास्यूटिकल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस परियोजना से संबंधित सहायक उद्योगों के स्थापित होने की भी संभावना है, जिससे औद्योगिक गतिविधियों में और वृद्धि होगी। स्थानीय लोग और उद्योग जगत इस परियोजना से बड़ी उम्मीदें लगाए हुए हैं। बल्क ड्रग पार्क के शुरू होने से ऊना जिले को एक नई औद्योगिक पहचान मिलने के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग विभाग ऊना के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने बताया कि बल्क ड्रग पार्क के लिए भूमि समतलीकरण की प्रक्रिया तेजी से जारी है। विभाग परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। आने वाले समय में यह परियोजना धरातल पर साकार होगी और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed