{"_id":"6ada58a0829653fee205d7b4","slug":"land-dispute-in-panjoa-lardoli-reaches-thathal-panchayat-una-news-c-93-1-una1026-210864-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ठठल पंचायत तक पहुंचा पंजोआ लड़ोली भूमि का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ठठल पंचायत तक पहुंचा पंजोआ लड़ोली भूमि का विवाद
Fri, 23 Oct 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की पंजोआ लड़ोली पंचायत में जमीन की निशानदेही को लेकर शुरू हुआ विवाद अब ठठल पंचायत तक पहुंच गया है। विवादित भूमि पर रास्ता बनाने और मैदान विकसित करने की बात सामने आने के बाद ठठल पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है।
मामले को लेकर वीरवार को ठठल पंचायत ने आपातकालीन बैठक की। बैठक में प्रधान पुष्पेंद्र ठाकुर, उपप्रधान विपन हाकम और पंचायत सदस्य सोमा देवी, राधा शर्मा, अनिता देवी, रामपाल, सतीश कुमार, प्रकाश चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में पंजोआ भूमि विवाद पर चर्चा की गई। दरअसल, बुधवार को पंजोआ लड़ोली में पंचायत प्रधान शशि बाला की अगुवाई में कुछ लोगों ने विवादित जमीन पर प्रस्तावित रास्ते को सही ठहराया था। इस दौरान खसरा नंबर 2991 के तहत आने वाली 33 कनाल 2 मरले भूमि पर मैदान बनाने की बात भी कही गई थी। ठठल पंचायत के प्रतिनिधियों के अनुसार यह भूमि उनकी पंचायत की सीमा में आती है। ठठल पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि इसके संबंध में निर्णय लेने का अधिकार संबंधित रिकॉर्ड और आधिकारिक सीमांकन के आधार पर ही तय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित भूमि की स्थिति और अधिकारों को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी या विकास योजना बनाने से पहले राजस्व रिकॉर्ड और पंचायत की सीमा को ध्यान में रखना जरूरी है। उन्होंने प्रधान शशि बाला पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरी पंचायत के जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। ठठल पंचायत इस भूमि के संबंध में अपने स्तर पर विचार करेगी और अपने पक्ष को उचित मंच पर रखेगी। ठठल पंचायत के प्रधान पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा कि भूमि विवाद को राजनीतिक मुद्दा बनाने से मामला और उलझ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में ठठल पंचायत के पक्ष और अधिकारों की अनदेखी की गई तो पंचायत ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि भूमि से जुड़े मामले में तथ्यों और आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।