फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lack of coordination between Congress government and organization: Trilok

कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच तालमेल की कमी : त्रिलोक

Thu, 07 Nov 2024 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Lack of coordination between Congress government and organization: Trilok
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर फीडबैक लिया
विज्ञापन

बूथ से लेकर प्रदेश इकाई तक पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय दीप कमल में वीरवार को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल मुख्य वक्ता एवं ज़िला चुनाव अधिकारी के रूप में पहुंचे। जबकि, स्थानीय विधायक और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, प्रदेश सचिव व संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमीत शर्मा, पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रामकुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम से शुरू हुई इस कार्यशाला के दौरान जहां सदस्यता अभियान को लेकर फीडबैक हासिल किया गया, वहीं आने वाले दिनों में बूथ कमेटी से लेकर प्रदेश इकाई तक पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शानदार तरीके से चला है। आने वाले दिनों में पार्टी के संगठनात्मक स्वरूप के चयन को लेकर कार्यशालाओं का दौर शुरू किया जा चुका है। सबसे पहले प्रदेश स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया और अब उसके बाद जिला की कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। इन कार्यशालाओं के माध्यम से बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी के चुनाव का भी खाका तैयार किया जाएगा। दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस के संगठन को तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब में कहा कि भाजपा पहले से कहती आई है कि न तो कांग्रेस की सरकार में सब कुछ ठीक चल रहा है और न ही कांग्रेस के संगठन में कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच तालमेल की कमी इस कद्र देखी गई है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने एक झटके में पूरी प्रदेश कांग्रेस समिति को भंग कर दिया है। कार्यशाला में विशेष रूप से जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया श्याम मिन्हास, पांचों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चे के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक, नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed