{"_id":"23eec5c39878ff29f442e0f8ef8e6eb9","slug":"labour-agitation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीनरी शिफ्ट करने पर भड़के कामगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीनरी शिफ्ट करने पर भड़के कामगार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक उद्योग की मशीनरी दूसरी जगह शिफ्ट करने एवं ड्यूटी न लेने के कारण कामगारों ने गेट पर उद्योग के खिलाफ तीसरे दिन भी नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। कामगारों राकेश, मंगल सिंह, दीपक सुरेंद्र, इंद्रजीत जसवीर, बलवीर, सुनील, दलजीत कौर, सुरजीत कौर, सुलोचना, शीला, रानी देवी तथा किरण बाला ने बताया कि उद्योग मालिक के साथ अभी तक श्रम कानून के मुताबिक कामगारों की मांगों के संबंध में कोई समझौता या बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन
दिसंबर में भी उद्योग की ओर से मशीनरी शिफ्ट की गई थी, जिसकी शिकायत श्रम कार्यालय ऊना में की गई थी। तब प्रबंधक वर्ग की ओर से श्रम अधिकारी के समक्ष उद्योग को चलाने की बात कही गई थी। प्रबंधक वर्ग ने कामगारों को ईएसआई, आई कार्ड, ईपीएफ स्लिप आज तक नहीं दी गई। जबकि, कामगारों के वेतन में से इन्हें काटा जा रहा है। उद्योग प्रबंधक अपनी मनमानी कर रहे हैं। श्रम विभाग के कार्यालय में श्रम अधिकारी ने दिसंबर से लेकर आज तक चार बार बुलाया, लेकिन उद्योग प्रबंधक एक बार भी हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन
रविवार को जब वे काम पर आए तो उन्हें उद्योग के अंदर नहीं जाने दिया गया। गेट के अंदर ताला लगा दिया गया। कामगारों ने अचानक काम से मना कर देने और मशीनरी शिफ्ट करने की शिकायत पुलिस चौकी टाहलीवाल एवं श्रम अधिकारी ऊना से भी की। कामगारों ने उद्योग प्रबंधन से उनका शेष वेतन, ग्रेच्युटी, ईपीएफ, ईएसआई कार्ड, आई कार्ड दिलाने तथा अचानक काम से निकाले जाने के मामले में श्रम कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की मांग की है। कामगारों ने कहा कि जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक हम गेट पर ही धरना देंगे।
विज्ञापन
क्या कहते हैं श्रम निरीक्षक
इसके बारे में लेबर इंसपेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि उद्योग के मालिक से बात की गई है। उसने 25 फरवरी तक का समय मांगा है। वीरवार को कामगारों, उद्योग मालिकों और श्रम विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें उचित समाधान निकाला जाएगा।