फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Laborer dies after falling from the second floor of a building under construction

Una News: निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरने पर मजदूर की मौत

Thu, 28 Aug 2025 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling from the second floor of a building under construction
ऊना अस्पताल के समीप निर्माणाधीन भवन।संवाद - फोटो : mathura
क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बन रहा है क्रिटिकल केयर ब्लॉक
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ठेकेदार से शुरू की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर (गहन चिकित्सा) ब्लॉक की दूसरी मंजिल से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में घायल मजदूर को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया गया, जहां गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय लखविंद्र कुमार पुत्र गनोर राय निवासी बिहार के रूप में हुई है। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। गिरने के बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सीटी स्कैन करवाया और उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार से पूछताछ भी शुरू कर दी है। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें लखविंद्र मजदूरी कर रहा था। हादसे के बाद भवन निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed