फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Labor Welfare Board is cheating the workers: Jagat Sharma

श्रम कल्याण बोर्ड कामगारों से कर रहा छल : जगत शर्मा

Tue, 01 Apr 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 01 Apr 2025 05:46 AM IST
विज्ञापन
Labor Welfare Board is cheating the workers: Jagat Sharma
जगत राम शर्मा।
टाहलीवाल (ऊना)। इंटक से संबद्ध हिमाचल बिल्डिंग-कंस्ट्रक्शन एंड मनरेगा मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान जगत राम शर्मा ने श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा कामगारों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2021 में जमा किए गए छात्रवृत्ति के क्लेम चार साल बाद अब विभिन्न आपत्तियों के साथ कामगारों को डाक द्वारा लौटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि कई छात्रों की अब शादियां हो चुकी हैं। कुछ संस्थान बंद हो गए हैं। प्रबंधन से आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मिल पा रहे हैं। इससे कामगारों के बच्चों को छात्रवृत्ति से वंचित किया जा रहा है, जो कि सरासर अन्याय है।
विज्ञापन

जगत राम शर्मा ने इंटक (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) दुनिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। इसके वरिष्ठ पदाधिकारी कई राज्यों में मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री और विधायक तक रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि इंटक कांग्रेस का अग्रणी संगठन है। यदि कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी इंटक को कमजोर करने का प्रयास करेंगे तो इससे इंटक पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि कांग्रेस पार्टी ही कमजोर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विधानसभा में श्रम मंत्री द्वारा यूनियनों के खिलाफ दिए गए बयान को निंदनीय करार देते हुए कहा कि मंत्री को शायद श्रम कल्याण बोर्ड के एक्ट और सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इंटक की राज्य कार्यकारिणी की बैठक जल्द बुलाई जाएगी, जिसकी अध्यक्षता विधायक बावा हरदीप सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed