फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lab will start in mother child hospital in 10 to 15 days

Una News: 10 से 15 दिन के भीतर मातृ शिशु अस्पताल में शुरू होगी क्रस्ना लैब

Mon, 05 Dec 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Lab will start in mother child hospital in 10 to 15 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में चल रही क्रस्ना लैब को 10 से 15 दिन में मातृ शिशु अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। नए भवन में लैब शिफ्ट होने के बाद मरीजों को विभिन्न टेस्ट की रिपोर्ट एक दिन भीतर मिल जाएगी। वर्तमान में लैब पूरी तरह से स्थापित न होने के चलते मरीजों को दो से तीन दिन बाद रिपोर्ट मिलती है। इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
लैब में टेस्ट करवाने के बाद कुछ की रिपोर्ट दो से चार घंटे के बाद ही मिल जाएगी। इससे मरीज अपनी रिपोर्ट को एक दिन में ही संबंधित चिकित्सक को दिखाकर आगामी उपचार शुरू कर सकेंगे। क्षेत्रीय अस्पताल के ऑर्थो वार्ड के साथ लगते एक कमरे में क्रस्ना लैब चल रही है। लैब में मरीजों के टेस्ट से संबंधित सैंपल लिए जाते हैं।
विज्ञापन

लैब में पूरी मशीनें न होने के कारण सैंपल जांच के लिए मोहाली या चंडीगढ़ भेजे जाते हैं। इससे रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लग जाता है। ऐसे में मरीज को इलाज के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके कारण समय व धन दोनों की बर्बादी होती है। समस्या को दूर करने के लिए अब क्रस्ना लैब नए बने मातृ शिशु अस्पताल के भवन में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नई मशीनों को लैब में शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रस्ना लैब को मातृ शिशु अस्पताल में शिफ्ट करने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही मरीजों को लैब की सुविधा मिलेगी।
डॉ. रमन कुमार शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed