फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kuldeep Pathania will hoist the tricolor in Una

Una News: कुलदीप पठानिया ऊना में फहराएंगे तिरंगा

Thu, 07 Aug 2025 08:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep Pathania will hoist the tricolor in Una
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 15 अगस्त को ऊना में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। यह समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय, ऊना के प्रांगण में प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगा, जिसमें वे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके उपरांत वे जिलावासियों को संबोधित करेंगे।समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा परेड का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियों का भी आकर्षक समागम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
उपायुक्त जतिन लाल ने वीरवार को समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और सभी संबंधित विभागों को आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार जिम्मेदारियां भी निर्धारित कीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समारोह में प्रस्तुत की जाने वाली झांकियां विभिन्न सामाजिक संदेशों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित होंगी। इनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे बोर्डिंग स्कूल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन अभियान, कृषि एवं बागवानी विभाग की योजनाएं और डीआरडीए से जुड़ी योजनाएं शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान
समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ झांकी, सर्वश्रेष्ठ स्टॉल और सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed