फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kuldeep became the head of Primary Teachers Association

Una News: कुलदीप बने प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान

Mon, 21 Apr 2025 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 21 Apr 2025 07:40 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep became the head of Primary Teachers Association
प्राथमिक शिक्षक संघ खंड गगरेट के चुनाव के पश्चात नए पदाधिकारी। -स्रोत : संघ
ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड गगरेट-एक का त्रिवार्षिक कार्यकारिणी चुनाव 2025-28 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलोह में हुआ। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख पर्यवेक्षक महेश शर्मा, प्रधान जोल सुनीता शर्मा, प्रधान गगरेट द्वितीय विपिन कुमार ने की।
विज्ञापन

चुनाव से पहले वर्ष 2022-25 की कार्यकारिणी का लेखा जोखा प्रस्तुत कर उसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके बाद पूर्व प्रधान कुलदीप कंग ने कार्यकारिणी सहित अपना इस्तीफा दिया, ताकि नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सके। प्रधान पद के लिए कुलदीप कंग और कश्मीर सिंह के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

कुल 163 वोटों में से 160 वोट पड़े, जिसमें कुलदीप कंग को 87 और कश्मीर सिंह को 72 मत मिले। एक मत अवैध पाया गया। इस प्रकार कुलदीप कंग 15 वोटों से प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। वरिष्ठ उप प्रधान शिवकुमार, महासचिव शोभा गुलेरिया और कोषाध्यक्ष पूजा कंवर को निर्वाचित किया गया। चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना के प्रधान राकेश चंद्र शर्मा और महासचिव सतेंद्र मिन्हास भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे 26 अप्रैल को शिमला में प्रस्तावित धरने में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed