फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Krishna group first in science and technology project competition

Una News: साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में कृष्णा समूह प्रथम

Sat, 07 Dec 2024 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Krishna group first in science and technology project competition
डांस प्रतियोगिता में अंब कॉलेज का नैंसी समूह अव्वल
विज्ञापन

युवाओं के सर्वांगीण विकास में निहित है समाज की मजबूती : उपायुक्त
समूरकलां में जिलास्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेले में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूरकलां में आयोजित जिलास्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र ऊना की ओर से आयोजित इस महोत्सव में जिले के 10 महाविद्यालयों और 16 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उपायुक्त जतिन लाल ने जिलास्तरीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। नेहरू युवा केंद्र ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि महोत्सव में आयोजित की गई सात प्रतियोगिताओं के लिए कुल 50 हज़ार रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए गए। मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चांद शर्मा, दूसरा स्थान पलक और तीसरा स्थान भार्गव ने हासिल किया। साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में कृष्णा समूह ने पहला, निखिल समूह ने दूसरा और तीसरा स्थान प्रथित समूह ने प्राप्त किया। वाद-विवाद में पहला स्थान वैदेही शर्मा, दूसरा नितिन राणा और तीसरा तनु ठाकुर ने प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान अमिशा, दूसरे पर प्रत्यक्ष और तीसरा स्थान पलक ने हासिल किया। साइंस एग्जिबिशन में हरीश ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय और आदित्य राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता में अंब कॉलेज का नैंसी समूह ने प्रथम, बीएड कॉलेज समूरकलां की जिया समूह ने द्वितीय और अदिति समूह ने तीसरा स्थान हासिल किया। डांस प्रतियोगिता में प्रथम अंब कॉलेज का नैंसी समूह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में ऊना जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। कविता प्रतियोगिता में संचिता ने पहला, आरती ने दूसरा और सिमरन ने तीसरा रैंक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed