फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kotla Kalan and Arniala Upper School buildings declared unsafe

Una News: कोटला कलां और अरनियाला अपर स्कूल के भवन असुरक्षित घोषित

Wed, 13 Aug 2025 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Kotla Kalan and Arniala Upper School buildings declared unsafe
बच्चों के बैठने के लिए अभी तक नहीं हुई वैकल्पिक व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नारी (ऊना)। जिले में लगातार भारी वर्षा के चलते कई स्कूल भवनों में पानी भर गया है, जिससे बच्चों के लिए कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो गया है। 10 दिन की छुट्टियों के बाद बुधवार को स्कूल खुले, लेकिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटला कलां और अरनियाला अपर में छात्रों को बैठने की परेशानी बनी हुई है। जानकारी के अनुसार हाल ही में सर्व शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियंता ने दोनों स्कूलों का निरीक्षण कर कुछ कमरों को असुरक्षित घोषित किया। इन कमरों को खाली करा दिया गया, लेकिन इससे बच्चों के बैठने की समस्या और बढ़ गई। स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष तृप्ता देवी और सुमन कुमारी ने प्रशासन से भवनों की शीघ्र मरम्मत कराने या फिर बच्चों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रह सके। स्कूल के अध्यापक अपनी जेब से खर्च कर मजदूरों से स्कूल के अंदर भरा कीचड़ निकलवा रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि बच्चों को सुरक्षित स्थान पर बैठाया जा सके। प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी कांता देवी ने बताया कि वर्षा से प्रभावित स्कूलों की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। बजट मिलने के बाद मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं, उप शिक्षा निदेशक (जिला प्रारंभिक शिक्षा) सोमलाल धीमान ने कहा कि एक-दो दिन में प्रभावित स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा और बच्चों के लिए सुरक्षित व वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed