{"_id":"68c2b58d17ccab577603eb2c","slug":"komal-tops-the-quiz-competition-at-amb-college-una-news-c-93-1-una1002-165128-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कोमल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कोमल अव्वल
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में वीरवार को हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत निबंध लेखन और मानक हिंदी दक्षता संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों से हिंदी व्याकरण से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल अपनी जानकारी परखी, बल्कि भाषा के व्याकरण संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल, द्वितीय राजेश तथा तृतीय स्थान अभिषेक ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कोमल, राजेश, अभिषेक, मन्नत, नैन्सी, साक्षी, रक्षिता, प्रियंका, शीतल और पायल ने मानक हिंदी दक्षता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हिंदी विभाग की डॉ. सुजाता ने कहा कि हिंदी भाषा का व्याकरण स्वयं में अत्यंत समृद्ध है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी व्याकरण के प्रति बनी कठोर धारणाओं को दूर कर उन्हें सरल व रोचक ढंग से समझाना रहा। इस अवसर पर कुल 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यकारी प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।