फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Koksar remains closed for the fourth day, increasing difficulties for tourists

Una News: चौथे दिन भी कोकसर बंद, बढ़ीं सैलानियों की मुश्किलें

Sat, 25 Apr 2026 11:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
Koksar remains closed for the fourth day, increasing difficulties for tourists
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले में शुक्रवार को पर्यटकों ने जहां केलांग होकर जिस्पा, दारचा और दारचा सुमदो का रुख किया। वहीं, कोकसर पंचायत में प्रस्तावित बांध (बैराज) परियोजना के विरोध के चलते कोकसर सैलानियों की पर्यटन गतिविधियों के लिए बंद रहा। चौथे दिन मनाली से अटल टनल की ओर आने वाले वाहनों की आवाजाही कम हुई।
विज्ञापन

अटल टनल से लेकर कोकसर तक लगभग आठ किलोमीटर के दायरे में सड़क और बाजार में रौनक गायब रही। अटल टनल से कोकसर तक वाहनों की कतारें भी नजर नहीं आईं। हालांकि कुछ वाहनों में पर्यटक कोकसर पहुंचे। पर्यटकों ने रामथांग और जाकशंग नाले में बर्फ के बीच मस्ती की। ढाबा और रेस्तरां बंद होने की वजह से सैलानियों को मुश्किलें पेश आईं। सैलानियों को कोकसर बंद के बारे में पता था, इसलिए वे पानी और अन्य खाद्य सामग्री अपने साथ लेकर आए थे। शनिवार से कोकसर में सभी प्रकार की पर्यटन गतिविधियां शुरू होंगी। पर्यटकों के लिए ढाबा और रेस्तरां खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed