फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Khushboo tops in painting and poster making competition

Una News: चित्रकला और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में खुशबू अव्वल

Wed, 15 Oct 2025 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Khushboo tops in painting and poster making competition
विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के डिजास्टर मैनेजमेंट क्लब की ओर से समर्थ 2025 एवं अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अंतर्गत 8 से 15 अक्तूबर तक समग्र जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन, जोखिम न्यूनीकरण एवं तत्परता के प्रति जागरूकता फैलाना था। अभियान की शुरुआत 8 अक्तूबर को चित्रकला, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं से हुई। निर्णायक के रूप में डा. रुचि शर्मा, डा. श्वेता शर्मा, प्रो. संजय शर्मा एवं प्रो. निकिता शर्मा उपस्थित रहे। चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विजेताओं में खुशबू (प्रथम), सिमरन देवी (द्वितीय), निखिल भमौरिया (तृतीय) तथा राजन व सानिया को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। स्लोगन लेखन में सिमरन देवी (प्रथम), कोमल देवी (द्वितीय) एवं काजल मान (तृतीय) रहीं। 11 अक्तूबर को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया। प्रो. संजय शर्मा एवं डा. मोनिका खन्ना ने प्रेक्षक के रूप में आयोजन का संचालन किया। टीम किवानो कैट्ज प्रथम, टीम कोकोनट कोलवेल द्वितीय एवं टीम मैंगो मू तृतीय स्थान पर रही। 13 अक्तूबर को लैंडस्लाइड, भूकंप एवं बाढ़ विषय पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसका पर्यवेक्षण प्रो. राकेश कुमार ने किया। इसमें विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और बचाव तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। अभियान का समापन 15 अक्तूबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसके मुख्य अतिथि प्रो. पुनीत प्रेम कंवर कार्यवाहक प्राचार्य रहे। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन केवल प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि तत्परता और सामूहिक जिम्मेदारी की संस्कृति विकसित करने की प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed