फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Khadd College won the Inter College Football Trophy.

Una News: खड्ड कॉलेज के नाम रही इंटर कॉलेज फुटबाल की विजेता ट्रॉफी

Sun, 23 Nov 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 23 Nov 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
Khadd College won the Inter College Football Trophy.
जय दत्ता ने टीम को दी बधाई और जोरदार स्वागत किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरोली (ऊना)। खड्ड गांव के पंडित मोहन लाल दत्त डिग्री कॉलेज की फुटबाल टीम ने तीसरी बार इंटर कॉलेज फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में खड्ड कॉलेज की टीम ने ऊना डिग्री कॉलेज को हराकर खिताब अपने नाम किया।
इंटर कॉलेज फुटबाल टूर्नामेंट में पहले चार स्थानों पर जिला ऊना की टीमें रही हैं। विजेता टीम खड्ड कॉलेज, दूसरे स्थान पर ऊना डिग्री कॉलेज, तीसरे स्थान पर दौलतपुर कॉलेज रही। मोहन दत्त कॉलेज के कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि कुमार ने बताया कि महाविद्यालय की टीम ने टूर्नामेंट के लिए बहुत मेहनत की। परिणाम स्वरूप आज हम तीसरी बार लगातार विजेता बन सके। इससे जिला का नाम रोशन हुआ, वही कॉलेज का मान सम्मान भी बढ़ा है। उन्होंने विजेता टीम को बधाई भी दी।
विज्ञापन

वही, पंडित मोहन लाल दत्त मेमोरियल वेलफेयर टूर्नामेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जय दत्ता ने विजेता टीम का महाविद्यालय पहुंचने पर पुष्प मालाओं से स्वागत किया और टीम के कप्तान, कोच, प्रबंधक के साथ तमाम महाविद्यालय को बधाई दी। कहा कि खड्ड और पंजावर गांव के युवा फुटबाल जैसे खेल को देश के मानचित्र पर ला चुके हैं, क्योंकि यहां के हर युवा में फुटबाल उनकी रगों में दौड़ता है। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर से एक बड़ी फुटबाल प्रतियोगिता खड्ड गांव के फुटबाल स्टेडियम में आयोजित होने जा रही। इसमें देशभर की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे कि प्रतियोगिता में अधिकांश खिलाड़ी हिमाचल के हों। कुछ टीमें पंजाब या अन्य राज्यों के खिलाड़ी को जीत के लिए शामिल करती हैं। इस बार प्रबंधन ने निर्णय लिया कि कम से कम टीम में छह खिलाड़ी हिमाचल के हों, ताकि प्रदेश के युवाओं को और अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed