{"_id":"672e075cf47e76b7a40586fa","slug":"khad-college-will-be-named-after-pandit-mohan-lal-dutt-agnihotri-una-news-c-93-1-una1002-137698-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित मोहन लाल दत्त के नाम पर होगा खड्ड कॉलेज का नामकरण : अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित मोहन लाल दत्त के नाम पर होगा खड्ड कॉलेज का नामकरण : अग्निहोत्री
विज्ञापन
खड्ड कॉलेज की फुटबॉल टीम को सम्मानित करते हुए उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री । डीपीआरओ ।
कहा- कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगी साइंस, शारीरिक शिक्षा और संगीत की कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के सालाना समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कॉलेज का नामकरण खड्ड गांव के समाजसेवी एवं पूर्व विधायक पंडित मोहन लाल दत्त के नाम पर करने की घोषणा की। 60 के दशक में गगरेट-चिंतपूर्णी क्षेत्र के विधायक रहे स्व. मोहन लाल दत्त का समाज में योगदान आज भी क्षेत्रवासियों के दिलों में जीवित है। उपमुख्यमंत्री ने खड्ड गांव के महान सपूत के प्रति क्षेत्रवासियों की श्रद्धा और सम्मान को रेखांकित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। स्व. दत्त साल 1962 में गगरेट के विधायक रहे थे। उस समय गगरेट-चिंतपूर्णी एक ही विधानसभा क्षेत्र था तथा यह क्षेत्र होशियारपुर के तहत आता था।
उपमुख्यमंत्री ने खड्ड कॉलेज में अगले अकादमिक सत्र से साइंस, शारीरिक शिक्षा और संगीत की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड एक ग्रामीण परिवेश का कॉलेज है। ऐसे में यहां मांग के अनुरूप शैक्षणिक स्ट्रीम आरंभ की जाएंगी। वर्तमान में यहां आर्ट्स और कॉमर्स संकाय संचालित किए जा रहे हैं। कॉलेज में ढांचागत विकास के साथ सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यहां आठ करोड़ की लागत से अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष सितंबर महीने में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अग्निहोत्री ने अकादमिक तथा खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरित किए।
बॉक्स
फुटबाल और आलू के लिए है खड्ड गांव की ख्याति
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खड्ड गांव की फुटवाल खेल और आलू की बंपर पैदावार के लिए पहचान है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि गांव की बच्चियां फुटबाल खेल में देश-दुनिया में नाम कमा रही हैं। खड्ड क्षेत्र में आलू की बंपर पैदावार होती है। इस क्षेत्र के साथ पूरे ऊना जिले के आलू उत्पादकों की फसलों की सुरक्षित और चिंतामुक्त बिक्री सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त व्यवस्था बनाई जाएगी। उपायुक्त ऊना को आलू की खरीद और बिक्री के लिए एक सुदृढ़ तंत्र विकसित करने के लिए विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
हरोली में शिक्षा क्षेत्र का क्रांतिकारी दौर
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र शिक्षा का क्रांतिकारी दौर देख रहा है। क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेजों में बच्चों के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा को और बेहतर किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थान सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। हरोली विधानसभा क्षेत्र में कोई भी अपराधी अपराध करके अब बच नहीं सकेगा। दो करोड़ रुपये व्यय करके पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी की निगरानी सुनिश्चित की गई है। खड्ड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त करते हुए शॉल व टोपी पहना कर सम्मानित किया।